गोंडा: SP कार्यालय स्थित सभागार में जिले को मिले नवनियुक्त उपनिरीक्षकों के साथ एसपी ने किया संवाद पढ़ाया कर्तव्य निष्ठा का पाठ
Gonda, Gonda | Mar 18, 2024 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2020-2021 के अन्तर्गत चयनित 58 उपनिरीक्षक जिसमें 48 पुरूष उपनिरीक्षक तथा 10 महिला उपनिरीक्षक हैं। जिले को मिले 58 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को जनता से मधुर व्यवहार, फरियादियों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निष्पक्ष निस्तारण करने, मेहनत व लगनशील रहकर अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करने के बारे में बताया।