#नेपाल में बाढ़ की भीषण तबाही, 7 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 से ज्यादा लोग लापता #वायरल #वीडियो #NewsUpdate #reportinglive #AwarenessVideo
काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से सटे रसुवा, धाडिंग और नुवाकोट जिलों में बाढ़ के तेज सैलाब ने कई गांवों, सड़कों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया है।
प्राकृतिक आपदा में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन के बाद 384 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें 291 विदेशी पर्यटक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। एमएम
लापता विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय, 37 एनआरआई तथा अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के नागरिक बताए जा रहे हैं। वहीं, टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मियों के भी लापता होने की सूचना है।
बाढ़ की चपेट में आने से रसुवा का एक प्रमुख हाइड्रोपावर प्रोजेक्�