पीपलदा: पार्वती व चंबल नदी में उफान मध्यप्रदेश से राजस्थान से सम्पर्क कटा सवाईमाधोपुर मार्ग भी अवरुद्ध
Pipalda, Kota | Aug 16, 2024 खातोली क्षेत्र में पार्वती एवं चंबल नदी में गुरुवार रात से उफान के कारण जिसके चलते मध्यप्रदेश का राजस्थान से सम्पर्क कटा रहा वही खातोली सवाईमाधोपुर मार्ग चंबल नदी की झरेर पुलिया पर पानी होने से आवागमन बाधित रहा।स्टेट हाइवे 70 पर पार्वती नदी पर बने पुल पर देर रात 15 फ़ीट पानी होने से श्योपुर ग्वालियर मार्ग बंद रहा।दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी है।