जमुई: पुरानी बाजार पुल के पास उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़कर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार किया ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jul 31, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में खदेड़कर सिकंदरा पुरानी बाजार स्थित पुल के पास से शुक्रवार की अहले सुबह 4:00 बजे एक लग्जरी कार को जब्त किया गया है। कार से विभिन्न ब्रांड का 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।