मेजा: खैर गांव में एक ग्रामीण की जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत पुलिस से की गई
Meja, Allahabad | Apr 13, 2025 यमुनापार क्षेत्र के मेंजा कोतवाली थाना अंतर्गत खैर गांव के रहने वाले रमेश सिंह यादव की भूमिधरी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने रविवार को मेजा थाने पर पहुंच कर तहरीर देकर शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है। जिसका वीडियो शाम 4:30 बजे के करीब सामने आया है।