मेजा: यमुनापार क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
Meja, Allahabad | Apr 14, 2025 सोमवार को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डां भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मेड़ा गांव में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी भीरपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश निषाद की अगवाई में पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला।