टाटीझरिया: एनएच-522 रौलपत्थर से पंडवा नदी के बीच सजीं मौसमी वनोत्पादों की अस्थायी दुकानें, खरीदारी के लिए थम रहीं लग्जरी गाड़ियाँ
एनएच-522 रौलपत्थर से पंडवा नदी के बीच सजीं मौसमी वनोत्पादों की अस्थायी दुकानें, खरीदारी के लिए थम रहीं लग्जरी गाड़ियाँ। टेकनस, फुटुका, खूंखड़ी और बांस करेला खरीदने उमड़ रहे शौकीन, संवर रही आजीविका। हजारीबाग-बगोदर सडक मार्ग पर टाटीझरिया के रौलपत्थर और पंडवा नदी के बीच का नजारा इन दिनों बदला-बदला सा है। वनोत्पादों के बिक्री के कारण यह जगह गुलजार हो गया है।