मंझनपुर: कोखराज थाना के सामने ट्रक और स्कार्पियो में हुई भीषण टक्कर, हादसे में 7 लोग घायल, 5 को प्रयागराज रेफर किया गया
कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार और शुक्रवार की रात लगभग तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।