संग्रामपुर: संग्रामपुर के खम्हार में खेत में जा रहे युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
संग्रामपुर थाना क्षेत्र की ददरीजाला पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित खम्हार गांव में रविवार को करंट लगने से 26 वर्षीय युवक गोरेलाल राय की मौत हो गयी। मृतक गांव निवासी श्यामसुंदर राय का पुत्र था। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार, गोरेलाल खेत में काम करने जा रहा था। खेत के समीप लगे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरने के दौरान वह विद्युत