चित्तौड़गढ़: द्वारिका धाम के पास ₹2 लाख की नगदी और मोबाइल की लूट का 48 घंटे में खुलासा, कच्ची बस्ती सेंती से 6 बदमाश गिरफ्तार
शहर पुलिस ने 4 जुलाई को शहर में हुई दिनदहाड़े 2 लख रुपए की नगदी और मोबाइल फोन की लूट का 48 घंटे के भीतर पर्दा पास करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी कोतवाली तुलसीराम और सदर थाना प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम ने उक्त कामयाबी हासिल की.