कुचायकोट: भठवा मोड के समीप पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों को 18 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अतुल कुमार और विक्की कुमार शामिल है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन के द्वारा आज शनिवार को दोपहर 1:30 दी गई। बताया गया कि पुलिस मोटरसाइकिल और शराब को जप्त कर लिया है।