लातेहार: कृषि मंत्री के निर्देश पर बरवाडीह में खरीफ कर्मशाला आयोजित, किसानों को कम पानी वाली फसल अपनाने की सलाह
कृषि मंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रमुख बीरेंद्र जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि, एमओ सुमित तिवारी, कल्याण पदाधिकारी विपुल पांडेय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव एवं अंचल निरीक्षक अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।