कोरबा: डिलीवरी बॉय की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल, सिग्नल पर महिला और परिजनों ने लात-घूंसों से किया हमला
Korba, Korba | Apr 26, 2026 कोरबा में ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक ओला डिलीवरी बॉय की सरेआम पिटाई कर दी गई। एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर डिलीवरी बॉय को लात-घूसों से पीटा।मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला और उसके परिजन युवक को सड़क पर पीटते हुए दिख रहे हैं। यह मामला सिविल लाइन थाना के सुभाष चौक का है।