दतिया: सालोन बी के शासकीय स्कूल में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने बच्चों को साइकिलें वितरित कीं
Datia, Datia | Apr 27, 2026 दतिया जिले के ग्राम सालोन बी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप किरार ने सोमवार सुबह 11 बजे कक्षा 09 के स्कूली बच्चों को साइकिल वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की प्रतिमा ओर दीप प्रज्वलित कर की गई। साईकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप किरार ने प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की।