चरखारी: चरखारी के हाथीखाना मुहाल स्थित मायके में विवाहिता ने लगाई फांसी, 5 साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया
चरखारी कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाना मोहल्ले में मायके आई 26 वर्षीय विवाहिता मुस्कान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता नरेश कुमार के अनुसार मुस्कान का विवाह 2019 में टीकमगढ़ निवासी सौरभ से हुआ था। दंपती का 5 साल का बेटा है। पिछले एक साल से मुस्कान मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। इलाज के लिए ग्वालियर समेत कई जगह ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।