टाटीझरिया: बड़ा डहरभंगा: वैष्णो देवी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र
बडा डहरभंगा में वैष्णो देवी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र। टाटीझरिया प्रखंड के बड़ा डहरभंगा स्थित आदिशक्ति वैष्णो देवी मंदिर स्थापना की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती महोत्सव मंगलवार से बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गई। दो दिवसीय इस भव्य अनुष्ठान के पहले दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।