सिंगरौली: संरौधा शिव चौराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से पिकअप सवार श्रमिक हुए थे घायल, बीती रात एक की हुई मौत
कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के संरौधा शिव चौराहा के पास बीते दिनों ट्रैक्टर के लापरवाह चालक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दिया था। जहां पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। उसमें सवार तेंदू पत्ता तोड़ने जा रहे हैं करीब डेढ़ दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए थे। जिसमें बीती देर रात एक महिला श्रमिक कुसुमकली गोंड की उपचार के दौरान देवसर में मौत हो गई है। वहीं अंततः कुंदवार चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।