सिंगरौली: भंवरखोह के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से हुआ दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की कर रही तलाश
भंवरखोह के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ एक व्यक्ति द्वारा जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है वहीं पीड़िता लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला तब का बताया जा रहा है जब सुबह वह घर से जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही थी तभी पहले से घात लगाए सुनसान जगह पर बैठे आरोपी तुलाराम ने नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जोर जबर्दस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।