लखीसराय: जोकमैला गांव में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़े, दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
जोकमैला में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट की घटना प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि जोकमैला में किसी बात को लेकर विवाद में ऑसम बिन्द एवं जीतेन्द्र केवट के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ा और जमकर मार पीट हो गई। जहां दोंनो पक्षों से आधा दर्ज़न लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया।