शिवपुरी नगर: शिवपुरी में 'लेडी सिंघम' की एंट्री: अमन सिंह राठौड़ बने इंदौर DCP, यांगचेन डोलकर भूटिया होंगी नई SP
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा शनिवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल का सीधा असर शिवपुरी जिले की कमान पर भी पड़ा है। शिवपुरी के वर्तमान पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अमन सिंह राठौड़ का स्थानांतरण कर उन्हें इंदौर जैसे महानगर में पुलिस उपायुक्त (DCP), नगरीय इंदौर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।