नदबई: राजकीय महाविद्यालय, नदबई एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, नदबई में बी.ए. प्रथम वर्ष के नियमित प्रवेश प्रक्रिया शुरू
नदबई में सत्र 2026-27 के लिए राजकीय महाविद्यालय, नदबई एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, नदबई में बी.ए. प्रथम वर्ष नियमित प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारम्भ कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।