पटियाली: सिढ़पुरा से धुमरी रोड पर नीलगाय से टकराई बाइक, 33 वर्षीय महिला समेत तीन घायल, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बचाई जान
थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में धुमरी रोड पर नीलगाय से बाइक टकराने से 33 वर्षीय महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को प्राथमिक उपचार देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां घायलों का उपचार जारी है,सभी घायल नगला महाजीत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।