हसनपुर: पंचायती चुनाव को लेकर रहरा गंगेश्वरी ब्लॉक में ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन, खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रहरा गंगेश्वरी ब्लाक परिसर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगें रखीं। बैठक में आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों ने मांग की है कि समय से पंचायत चुनाव न होने पर मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए। इससे गांव के विकास में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी और समय-समय पर गांव के रास्ते, नाले, नाली, खड़ंजे।