रमवापुर मिश्र गांव में शनिवार को 55 वर्षीय बाबूलाल मिश्रा को एक पागल बंदर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में बंदर ने काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने खलीलाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया