सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के क्रम में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैर इरादतन हत्या करने वाले एक अभियुक्त को जे.पी. प्लाजा आगरा रोड कस्बा सादाबाद से गिरफ्तार किया गया है।