सूरजपुर: जल संरक्षण में सूरजपुर का जलवा, देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान
जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तीसरे चरण में सूरजपुर देश के शीर्ष-10 जिलों में शामिल हुआ है। जिले को देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान मिला है। जिले में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण के तहत 5,429 जल संरचनाओं का निर्माण कर 94.89