शाहगंज: सामुदायिक शौचालय के आसपास गंदगी का अंबार
खुटहन बाजार स्थित सामुदायिक शौचालय इन दिनों गंदगी से घिरा हुआ है। बाजारवासियों की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय के आसपास जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़ रहे कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण दुकानदारों, राहगीरों और बाजार आने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है। कूड़े से निकलने वाला गंदा पानी