लोहरदगा: लोहरदगा के रा० मध्य विद्यालय में दो शिक्षा पदाधिकारियों को विदाई और नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 22-02-2025 को रा० मध्य विद्यालय लोहरदगा के सभागार में जिले के स्थानांतरित जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो जी एवं अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा की विदाई एवं नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।विदाई का कार्यक्रम शनिवार शाम 5:00 बजे संपन्न हुआ।