फिरोज़ाबाद: थाना एका की पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की ₹85,86,832 की अचल संपत्ति कुर्क की
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना एका पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ संजू यादव की 85 लाख 86 हजार आठ सौ 32 रूपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही शुक्रवार दोपहर पौने एक बजे अमल में लाई गई। इस दौरान एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने मीडिया को पूरी जानकारी दी।