फिरोज़ाबाद: बड़ा गांव इलाके में खेत में पानी लगाने गए किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर किया सुसाइड
फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के बड़ा गांव में शुक्रवार की 50 वार्षिक अशोक नामक किसान का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों की मानें तो अशोक कुमार खेत में पानी लगाने गया था। जब गांव के लोग शौच गये थे तब पता चला कि अशोक कुमार ने फांसी लगाकर सुसाइट कर लिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।