फिरोज़ाबाद: थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह की ताबड़तोड़ कार्रवाई का सिलसिला जारी, शांति भंग के मामले में तीन गिरफ्तार
थानाध्यक्ष दक्षिण योगेन्द पाल सिंह का ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शांति भंग में प्रशांत, शशांक उर्फ छोटू निवासीगण महावीर नगर थाना दक्षिण, आदित्यरंजन निवासी सिकंदरपुर जनपद बलिया को शांति भंग के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में भिन्न भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिटी मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद भेजा गया।