उतरौला: उतरौला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को बदलपुर तिराहे से किया गिरफ्तार
23 जनवरी गुरुवार दोपहर 2:00 बजे गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को उतरौला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त मो सईद पुत्र मो समीम निवासी सुबन जोत मजरा ईटई रामपुर थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को बदल पुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय रवाना किया गया है ।