उतरौला: गैड़ास बुजुर्ग पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
22 जनवरी बुधवार दोपहर 2:00 बजे थाना गैड़ास पुलिस द्वारा बहला फुसला कर अपहरण करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम टेनुई बढ़नी चाफा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।