उतरौला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में नेत्र ज्योति अभियान के तहत नेत्र सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने 40 मरीजों का ऑपरेशन किया
22 जनवरी बुधवार सुबह 11बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में नेत्र ज्योति अभियान अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार द्वारा 40 मरीज का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन से पूर्व बड़ी संख्या में आए नेत्र मरीजों की नेत्र जांच की गई एवं उन्हें दवा व आवश्यक परामर्श भी डॉक्टर सुनील कुमार द्वारा दिया गया।