उतरौला: तहसील उतरौला क्षेत्र के बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग, साइबर क्राइम पर किया जागरूक
21 जनवरी मंगलवार दोपहर 1:00 बजे तहसील उतरौला क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई एवं साइबर क्राइम के प्रति भी बैंक में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। आकस्मिक चेकिंग के दौरान बैंक के अंदर एवं बाहर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की गई सुरक्षा में लगे कर्मियों को ब्रीफ किया गया।