उतरौला: रेहरा थाना पुलिस ने फर्जी बैनामा करने वाले 2 अभियुक्तों को दतौली पुल के पास ग्वालियर ग्रंट से किया गिरफ्तार
22 जनवरी बुधवार शाम 4:00 बजे थाना रेहरा पुलिस द्वारा फर्जी बैनामा करने वाले दो अभियुक्त उमाकांत उर्फ विनोद शुक्ला निवासी सोनापर मौजा गुमड़ी थाना श्री दत्त गंज एवं रेनू वर्मा पत्नी राम प्रहलाद वर्मा निवासी वासुदेव ग्रंट थाना छपिया गोंडा को दतौली पुल के पास ग्वालियर ग्रांट से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया गया दोनों अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया है