अररिया: जयनगर के दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में नौ दिवसीय नवाह भक्ति जागरण की चौथी संध्या रंगीन रही
Araria, Araria | Nov 3, 2026 भरगामा प्रखंड के जयनगर ब्राह्मण टोला स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर में बुधवार की रात मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय नवाह भक्ति जागरण की चौथी संध्या का आयोजन हुआ। नरपतगंज के न्यू जय माता दी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की मनमोहक गायकी से भक्तिमय माहौल बना। खासकर गायिका शिम्पी द्वारा छठ गीत की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा दिया।