सत्तर कटैया: विशनपुर पंचायत के वार्ड नं. 5 में बिजली की सार्ट सर्किट से लगी एक घर में आग, पचास हजार रूपये की संपत्ति जलकर नष्ट
विशनपुर पंचायत के वार्ड नं. 5 में शनिवार की देर रात बुधियार शर्मा के घर में आग लग गई। हो हल्ला होने पर लोगों ने सुझबूझ के साथ एकजुट होकर आग पर काबू पाया। आग से लगभग पचास हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घरवालों ने बताया कि देर रात बिजली के सार्ट सर्किट से आग लग गई थी। पीड़ित घरवालों ने जिला प्रशासन से समुचित मुआवजे की मांग की है।