कोल: बाकनेर में संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | May 3, 2024 थाना खैर के बाकनेर में अधेड़ व्यक्ति का शव गांव के बाहर पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला है। 50 वर्षीय महेंद्र की बेटी को ससुराल पक्ष के लोग परेशान रखते थे जिसके चलते महेंद्र परेशान रहते थे। आरोप है बीते दिन उनका दामाद व भाई महेंद्र को घर से बुलाकर ले गए थे और पारिवारिक विवाद के चलते उनकी हत्या की है। घटना के बाद पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।