कोल: तस्वीर महल के निकट नशे में धुत सड़क पर बैठे पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, सिर पर पानी डालकर शराब उतारते दिखे लोग
Koil, Aligarh | May 3, 2024 थाना सिविल लाइन के तस्वीर महल पर शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी का सड़क पर बैठे वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान स्थानीय लोग उक्त पुलिसकर्मी को पानी पिलाते व सिर पर पानी डालकर शराब का नशा उतारते दिखाई दे रहे हैं। नशे की हालत में सड़क पर बैठे पुलिसकर्मी का वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।