कोल: जमानत पर आया युवक पुराने मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित को दे रहा है धमकी, मामला सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | May 3, 2024 जमानत पर आया युवक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित पक्ष एवं गवाह को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दे रहा है। इसके साक्ष्य पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से एकत्रित कर लिए हैं और इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा शुक्रवार करीब 1:00 बजे संबंधित थाने में जाकर साक्ष्य के साथ उक्त युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।