कोल: राइट, एक्सपायरी डेट की गोली खाने से गर्भवती महिला के पेट में पल रहे दो बच्चों की हुई मौत, CMO ने कार्यवाही के दिये आदेश
Koil, Aligarh | May 3, 2024 थाना लोधा इलाके के ग्राम राइट में एक्सपायरी डेट की गोली खाने से गर्भवती महिला के पेट में पल रहे दो बच्चों की हुई मौत। पीड़ित महिला और उसके पति ने मामले को लेकर शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस पहुंचकर लिखित में शिकायत देते हुए मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सीएमओ नीरज त्यागी के द्वारा मामले में जांच कर कार्यवाही का आदेश दिया गया है।