कोल: 2014 से पहले हर जगह बम फटते थे, 2014 के बाद मोदी जी की सेना पाकिस्तान में घुसकर मारती है: स्वतंत्र देव सिंह
Koil, Aligarh | May 3, 2024 अलीगढ़ की विधानसभा इगलास व छर्रा हाथरस लोकसभा में आती है। तीसरे चरण के मतदान से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज इगलास पहुंचे और लोकसभा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान स्वतंत्र देव ने कहा की 2014 से पहले बम फटते थे, लेकिन अब मोदी जी की सेना पाकिस्तान में घुसकर मरती है।