गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: कोतवाली पुलिस ने नगर निगम के मेयर के सरकारी और निजी गार्ड को शराब मामले में किया गिरफ्तार
गया के कोतवाली थाना पुलिस ने शराब मामले में मेयर गणेश पासवान के सरकारी गार्ड अजीत कुमार और निजी गार्ड रितेश कुमार को गिरफ्तार किया है।टाउन डीएसपी सनोज कुमार ने बुधवार की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सूचना पर छापेमारी की गयी। जहां 1 चारपहिया वाहन से 108 लीटर बियर जब्त किया गया।वहां खड़े 2 लोग भाग गया।