मुरैना नगर: गणेशपुरा की कॉलोनियों में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान के दौरान जब्त किए 20 हीटर
मुरैना विद्युत मंडल द्वारा शहर में हीटर जप्ती एवं बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बुधवार कि दोपहर गणेशपुरा के कुछ इलाकों में टीम ने 20 हीटर तथा सफेद तार जप्त कर ₹1 लाख की बकाया राशि वसूल की।विद्युत विभाग की कार्यवाही से कई मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग मकान में ताला डालकर भागने लगे।प्रबंधक के अनुसार ये कार्रवाही लगातार जारी रहेगी।