बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
बख्तियारपुर में शनिवार की शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से दिनभर की गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश शुरू होते ही बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। इलाके में