जामताड़ा: जामताड़ा में घर के कमरे में इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, आठ मिनट में जलकर राख
जामताड़ा के गायत्री धाम मोहल्ले में एक घर के सीढ़ी वाले कमरे में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका हुआ, जिसके बाद लगी आग ने 8 मिनट में पूरी स्कूटी जला दी। परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। स्कूटी की मालकिन ने एजेंसी पर शिकायत और कानूनी कार्रवाई शुरू की है।