Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image

*बीजेपी सांसद और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने रचाई दूसरी शादी* त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दूसरी शादी कर ली है। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। देब का अपनी पहली पत्नी से 2025 में तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी का नाम नीति था। सूत्रों का दावा है कि बिप्लब कुमार देब ने एक बेहद निजी फंक्शन में कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव के सात फेरे लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने 19 जून को दिल्ली में कन्नड़ अभिनेत्री को अपना जीवनसाथी बनाया। इसके बाद एक रिसेप्शन का फंक्शन अगरतला में हुआ। बिप्लब कुमार देब की उम्र अभी 54 साल है।

MORE NEWS

मैहर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को ऑपरेशन सेफ क्लिक के अंतर्गत जागरूकता रथ को घंटाघर चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी एवं श्री अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।*
*दोनों अतिथियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए नागरिकों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।*

मैहर साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को ऑपरेशन सेफ क्लिक के अंतर्गत जागरूकता रथ को घंटाघर चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी एवं श्री अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।* *दोनों अतिथियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए नागरिकों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।*

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026

ज्योति याराजी बनीं एशिया की सबसे तेज़ महिला धावक: एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई
ज्योति याराजी ने 65वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ को महज 12.99 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। चोट से उबरने के बाद उन्होंने मैदान पर यह धमाकेदार वापसी की है। इस दमदार जीत के साथ उन्होंने नागोया (जापान) में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।

ज्योति याराजी बनीं एशिया की सबसे तेज़ महिला धावक: एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई ज्योति याराजी ने 65वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ को महज 12.99 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। चोट से उबरने के बाद उन्होंने मैदान पर यह धमाकेदार वापसी की है। इस दमदार जीत के साथ उन्होंने नागोया (जापान) में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026

*ढाबे में घुसे दर्जनभर बदमाशों का तांडव: शराब के लिए मांगे 5 हजार, विरोध पर कर्मचारी को पीटा, CCTV में कैद हुई दबंगई*
सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद ढाबे में रविवार रात दर्जनभर से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस बदमाशों ने ढाबे में तोड़फोड़ की, कुर्सी-टेबल तोड़ दिए और एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारी पुष्पराज दहिया ने बताया कि रात करीब 9 बजे यश सिंह, कार्तिक सिंह और अरविंद सिंह उर्फ छोटू ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की। जब रुपये देने से इनकार किया गया तो उन्होंने अपने अन्य साथियों रिशु सिंह, आदित्य सिंह सहित करीब दर्जनभर युवकों को बुला लिया और हमला कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। हमलावरों ने ढाबे में तोड़फोड़ करने के साथ ही टेक्नो कंपनी का मोबाइल और 5 हजार रुपये नकद भी ले लिए।
मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी ढाबा संचालक एवं लोहरौरा ग्राम पंचायत के प्रधान विकल्प सिंह को दी गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
सिटी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

*ढाबे में घुसे दर्जनभर बदमाशों का तांडव: शराब के लिए मांगे 5 हजार, विरोध पर कर्मचारी को पीटा, CCTV में कैद हुई दबंगई* सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद ढाबे में रविवार रात दर्जनभर से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। हथियारों से लैस बदमाशों ने ढाबे में तोड़फोड़ की, कुर्सी-टेबल तोड़ दिए और एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारी पुष्पराज दहिया ने बताया कि रात करीब 9 बजे यश सिंह, कार्तिक सिंह और अरविंद सिंह उर्फ छोटू ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की। जब रुपये देने से इनकार किया गया तो उन्होंने अपने अन्य साथियों रिशु सिंह, आदित्य सिंह सहित करीब दर्जनभर युवकों को बुला लिया और हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से हमला किया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। हमलावरों ने ढाबे में तोड़फोड़ करने के साथ ही टेक्नो कंपनी का मोबाइल और 5 हजार रुपये नकद भी ले लिए। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी ढाबा संचालक एवं लोहरौरा ग्राम पंचायत के प्रधान विकल्प सिंह को दी गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026

सतना
*बरसात के मौसम में नहीं हो बिजली की समस्था*
*प्री मानसून की आवश्यक मंेटीनेस व्यवस्था पूर्ण करें*
*राज्यमंत्री ने ली बिजली विभाग के अधिकरियों की बैठक*
    सतना 28 जून 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि बरसात के मौसम से बिजली की समस्या ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रो मे नही हो। प्री मानसून की सभी आवश्यक मेन्टीनेस व्यवस्थायें विभाग पूर्ण कराये। रविवार को सर्किट हाउस सतना में विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्यमंत्री ने रैगाव विधानसभा से सबंधित विद्युत विभाग के कार्यो, ट्रासफार्मर, सब स्टेशन और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य अभियंता प्रभा पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री प्रशांत सिंह सहित संभागीय यंत्री एवं जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।
     राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत किये जा रहे सुदृढीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाये। क्षेत्र के ओव्हर लोड ट्रांसफार्मर का सर्वे कर उन्हें अपग्रेड कराये। किन स्थानो पर विद्युत तारें बदलने की आवश्यकत्ता है और खीची जा रही विद्युत लाइन की तारों की गुणवत्ता का भी परीक्षण कराये। राज्यमंत्री ने कहा कि खरीफ के सीजन में किसानों को सिचाई के लिये बिजली और घरेलू फीडरो पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति बनी रहे। कार्य योजना बनाकर सामंजस्य से कार्य करे। उन्होंने खैरुआ सरकार मंदिर तक निर्माणाधीन सडक के किनारे समुचित दूरी पर विद्युत खम्भे लगाने के लिए शिफ्टिंग की आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
    अधीक्षण यंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि आरडीएसएस योजना में 70 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिये गये है। रैगांव विधानसभा में स्वीकृत 30 फीडर में से 23 फीडर पूर्ण है। शेष 7 फीडर शीघ्र पूर्ण कर लिए जायेगे। क्षेत्र में हरदुआ, शिवराजपुर, आमा, करसरा, बैरहना, सहित सभी 6 सब स्टेशन चालू है। राज्य शासन की योजना के अनुसार 20 घरों की ऐसी बस्ती जहाँ विद्युत की आपूर्ति नही पहुंची है। रिहायशी इलाको में ऐसी बस्तियों में बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव दिये जा सकते है। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति सुदृढ करने नये 132 केवी सब स्टेशन के लिए आँकलन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करे।

सतना *बरसात के मौसम में नहीं हो बिजली की समस्था* *प्री मानसून की आवश्यक मंेटीनेस व्यवस्था पूर्ण करें* *राज्यमंत्री ने ली बिजली विभाग के अधिकरियों की बैठक* सतना 28 जून 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि बरसात के मौसम से बिजली की समस्या ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रो मे नही हो। प्री मानसून की सभी आवश्यक मेन्टीनेस व्यवस्थायें विभाग पूर्ण कराये। रविवार को सर्किट हाउस सतना में विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्यमंत्री ने रैगाव विधानसभा से सबंधित विद्युत विभाग के कार्यो, ट्रासफार्मर, सब स्टेशन और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य अभियंता प्रभा पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री प्रशांत सिंह सहित संभागीय यंत्री एवं जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत किये जा रहे सुदृढीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाये। क्षेत्र के ओव्हर लोड ट्रांसफार्मर का सर्वे कर उन्हें अपग्रेड कराये। किन स्थानो पर विद्युत तारें बदलने की आवश्यकत्ता है और खीची जा रही विद्युत लाइन की तारों की गुणवत्ता का भी परीक्षण कराये। राज्यमंत्री ने कहा कि खरीफ के सीजन में किसानों को सिचाई के लिये बिजली और घरेलू फीडरो पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति बनी रहे। कार्य योजना बनाकर सामंजस्य से कार्य करे। उन्होंने खैरुआ सरकार मंदिर तक निर्माणाधीन सडक के किनारे समुचित दूरी पर विद्युत खम्भे लगाने के लिए शिफ्टिंग की आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अधीक्षण यंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि आरडीएसएस योजना में 70 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिये गये है। रैगांव विधानसभा में स्वीकृत 30 फीडर में से 23 फीडर पूर्ण है। शेष 7 फीडर शीघ्र पूर्ण कर लिए जायेगे। क्षेत्र में हरदुआ, शिवराजपुर, आमा, करसरा, बैरहना, सहित सभी 6 सब स्टेशन चालू है। राज्य शासन की योजना के अनुसार 20 घरों की ऐसी बस्ती जहाँ विद्युत की आपूर्ति नही पहुंची है। रिहायशी इलाको में ऐसी बस्तियों में बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव दिये जा सकते है। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति सुदृढ करने नये 132 केवी सब स्टेशन के लिए आँकलन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करे।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 29, 2026

*बीजेपी सांसद और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने रचाई दूसरी शादी* त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दूसरी शादी कर ली है। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। देब का अपनी पहली पत्नी से 2025 में तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी का नाम नीति था। सूत्रों का दावा है कि बिप्लब कुमार देब ने एक बेहद निजी फंक्शन में कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव के सात फेरे लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने 19 जून को दिल्ली में कन्नड़ अभिनेत्री को अपना जीवनसाथी बनाया। इसके बाद एक रिसेप्शन का फंक्शन अगरतला में हुआ। बिप्लब कुमार देब की उम्र अभी 54 साल है। - Raghurajnagar Nagareey News