मुगलसराय: नई बस्ती वार्ड नंबर-3 में रील बनाने को लेकर डांट के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस कर रही जांच
अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल नई बस्ती 03 स्थित गंगा नहर में बुधवार सुबह 07 बजे 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही मामले में रील बनाने से मना करने पर किशोरी द्वारा आत्मघाती कदम उठाये जाने की बात सामने आ रही है।