महनार: सरस्वती पूजा को लेकर महनार थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को महनार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल एवं प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हूए पूजा करने की अपील की गई।रविवार को दिन के 2 बजे से 3 बजे तक चली इस बैठक के दौरान थानाध्यक्ष विश्वरंजन ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।